फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharth: सिद्धार्थ के जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, फिल्म 'चिथा' का फर्स्ट लुक और 'टक्कर' का टीजर जारी

Tue, 18 Apr 2023 12:43 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता सिद्धार्थ के जन्मदिन के अवसर पर उनकी दो नई फिल्म का ऐलान किया गया है, जहां 'चिथा' फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया है, वहीं 'टक्कर' का टीजर लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन
'चिथा' और 'टक्कर' - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेता सिद्धार्थ आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस को बड़ा तोहफा मिला है। दरअसल, इस अवसर पर अभिनेता की दो नई फिल्म का ऐलान किया गया है। पहली 'चिथा' और दूसरी 'टक्कर'। जहां 'चिथा' फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया है, वहीं 'टक्कर' का टीजर लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन


Palak Tiwari: इब्राहिम और बेटी की डेटिंग की अफवाह पर कैसे रिएक्ट करती हैं श्वेता तिवारी? पलक ने किया खुलासा

चिथा का फर्स्ट लुक
फिल्म 'चिथा' में सिद्धार्थ चिथप्पा यानी एक चाचा का किरदार निभाते नजर आएंगे। यह एक बहुभाषी फिल्म है, जिसे से 'सेतुपति' फिल्म के निर्देशक अरुण कुमार निर्देशित कर रहे हैं। सिद्धार्थ के जन्मदिन के अवसर पर दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने 'चिथा' फिल्म की घोषणा करते हुए इसका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है। कमल हासन और सिद्धार्थ एक साथ फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आएंगे।

Bollywood Actors: इन एक्टर्स ने ट्रांसजेंडर बन खूबसूरत हीरोइनों को कर दिया फेल! इनकी अदा पर हर कोई हुआ फिदा

फिल्म पर क्या बोले कमल हासन
'चिथा' फिल्म पर बात करते हुए कमल हासन ने एक शॉर्ट वीडियो क्लिप में कहा कि 'चिथा' एक इमोशनल ड्रामा फिल्म होगी। सिद्धार्थ ने कमल के वीडियो साझा करते हुए लिखा, सिनेमा के मेरे भगवान हमारी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म को अपना आशीर्वाद दे रहे हैं। धन्यवाद। कमल सर ने हमारे प्रोडक्शन नंबर चार का पहला लुक और शीर्षक जारी किया। बहुत-बहुत धन्यवाद, महान महोदय। अद्भुत एस यू अरुण कुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म अपने कंधों पर कितनी उम्मीदें और सपने लिए हुए है। आप सभी के साथ अरुण की जादुई दृष्टि को साझा करने के लिए मैं इंतजार नहीं कर सकता।
 

Filmy Wrap: रणबीर ने आलिया को दिया इतना महंगा तोहफा और क्रिसन परेरा अरब की जेल में बंद, पढ़ें फिल्मी खबरें
विज्ञापन

टक्कर का टीजर जारी
वहीं, इसके साथ ही अभिनेता की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टक्कर' भी रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दरअसल, सिद्धार्थ के जन्मदिन पर 'टक्कर' के निर्माताओं ने फिल्म के का टीजर जारी कर फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। रोमांस और एक्शन से भरपूर इस फिल्म का धमाकेदार 'टीजर' फैंस को खूब पसंद आ रहा है। यह फिल्म 26 मई 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।



Asha Parekh: आशा पारेख ने उठाया सवाल, बोलीं- अमिताभ की तरह हमारे लिए क्यों नहीं लिखीं जा रही भूमिकाएं?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें