फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi vs Tamil: एयरपोर्ट पर फंसे 'रंग दे बसंती' स्टार के पैरेंट्स, सिद्धार्थ बोले- जानबूझकर हिंदी में की बात

Wed, 28 Dec 2022 02:18 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिद्धार्थ ने आरोप लगाया कि उनके माता-पिता को हाल ही में मदुरै हवाई अड्डे पर सुरक्षा अधिकारियों ने परेशान किया। अधिकारियों से अंग्रेजी में बात करने के लिए कहने पर भी उनके परिवार से हिंदी में बातचीत की गई।
विज्ञापन
अभिनेता सिद्धार्थ - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के अभिनेता सिद्धार्थ ने एयरपोर्ट और सीआईएसएफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एयरपोर्ट की एक तस्वीर शेयर की। साथ ही, एयरपोर्ट के कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। फिल्म 'रंग दे बसंती' के स्टार सिद्धार्थ ने कहा कि उनके माता-पिता को हाल ही में मदुरै हवाई अड्डे पर सुरक्षा अधिकारियों ने परेशान किया। अधिकारियों से अंग्रेजी में बात करने के लिए कहा गया, फिर भी उनके परिवार से हिंदी में बातचीत की गई। विरोध जताने पर अधिकारियों ने कहा, 'भारत में ऐसा ही होता है।'

विज्ञापन

सिद्धार्थ की इंस्टाग्राम स्टोरी - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट शेयर करते हुए आरोप लगाया कि एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मियों ने उनके बुजुर्ग माता-पिता को 20 मिनट तक परेशान किया। उन्हें बैग से सिक्के निकालने के लिए कहा गया। साथ ही, हिंदी में बात की गई, जबकि मेरे माता-पिता ने अंग्रेजी में बात करने का आग्रह किया था।

Yash: 'केजीएफ' की कामयाबी के बाद क्या सोचते हैं यश? बोले- मैं कोशिश करूंगा और लड़ता रहूंगा

सिद्धार्थ
सिद्धार्थ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में सीधे तौर पर सीआरपीएफ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पर सवाल उठाए। साथ ही, उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, मदुरै एयरपोर्ट पर सुरक्षा सीआईएसएफ बल द्वारा नियंत्रित है। सिद्धार्थ की इस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर वे सुर्खियों में बने हुए हैं।

OTT Bold Actress: इन अभिनेत्रियों ने पार कीं बोल्डनेस की सारी हदें, अकेले में ही देख सकते हैं इनकी वेब सीरीज
विज्ञापन

रंग दे बसंती - फोटो : screenshot from youtube/rangdebasanti
सिद्धार्थ ने तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषा की कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'रंग दे बसंती' में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के साथ काम किया था। सिद्धार्थ की अदाकारी को सभी दर्शकों ने पसंद किया था। वह अब कमल हासन स्टारर 'इंडियन 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में नेदुमुदी वेणु, सुदीप, गुलशन ग्रोवर, काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। 

OTT This Week: 'भेड़िया' समेत इस हफ्ते रिलीज होंगी ये दमदार फिल्में और वेब सीरीज, यहां देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें