वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में सरकार ने सिनेमा टिकटों को 28 फीसदी कर की सूची में रखा है जिससे फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा। ये कहना है 'द फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया' के अध्यक्ष सिद्धार्थ रॉय कपूर का।
सिद्धार्थ ने कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री ने सरकार के सामने सिनेमा टिकटों पर पांच फीसदी कर लगाने का प्रपोजल रखा था जिससे की नए सिनेमा में निवेश की कमी और बढ़ती ऑनलाइन पायरसी से इंडस्ट्री को रहात मिल सके।'
सिद्धार्थ ने आगे कहा, 'हालिया टैक्स प्रणाली में राज्य सरकार और स्थानीय निकाय द्वारा सिनेमा प्रदर्शन क्षेत्रों में सर्विस टैक्स, राज्य के वैट, और सिर्फ एंटरटेंमेंट टैक्स ही लगाया जाता है।'
उन्होंने आगे कहा, 'सरकार द्वारा लिया जाने वाले एंटरटेंमेंट टैक्स की दरें सभी राज्यों और भाषाओं में औसतन 8 से 10 फीसदी है। इसलिए अगर देखा जाए तो जीएसीटी की दरें 12 फीसदी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इससे करदाताओं को भी कोई नुकसान नहीं है।'
सिद्धार्थ ने सरकार के इस फैसले को निराशाजनक बताया। जीएसटी परिषद ने शुक्रावर को सेवाओं के लिए दरों की चार श्रेणियां निश्चित की हैं। इसे एक जुलाई से लागू किया जाएगा।
सिद्धार्थ के इस पूरे बयान को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट भी किया है।
Official statement from Guild President Siddharth Roy Kapur on GST
Read: https://t.co/NBK08TJKYB
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 21, 2017