फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन 'हिंदी मीडियम' ने पकड़ी रफ्तार, 'हाफ गर्लफ्रेंड' ने कमाए 20 करोड़

Sun, 21 May 2017 03:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'हिंदी मीडियम'
विज्ञापन
जब भी बड़े पर्दे पर दो बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं तो किसी एक फिल्म को उसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। फिलहाल तो 'बाहुबली 2' की आंधी के आगे किसी भी फिल्म का टिक पाना मुश्किल है। ऐसे में अगर कोई फिल्म अपनी लागत निकाल ले तो यही बड़ी बात होती है।
विज्ञापन


अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' ने अपनी रिलीज के दिन इरफान खान स्टारर 'हिंदी मीडियम' से ज्यादा कमाई की थी। अपने दूसरे दिन भी फिल्म 'हिंदी मीडियम' से काफी आगे रही। पहले दिन जहां 'हाफ गर्लफ्रेंड' ने 10.27 करोड़ कमाए वहीं शनिवार फिल्म ने 10.63 करोड़ का बिजनेस किया।
  #HalfGirlfriend Fri 10.27 cr, Sat 10.63 cr. Total: ₹ 20.90 cr. India biz.
Growth on Sat: 3.51% — taran adarsh (@taran_adarsh) May 21, 2017


इरफान खान और सबा कमर की हिंदी मीडियम की बात की जाए तो फिल्म की पहले दिन की कमाई ज्यादा नहीं थी। शुक्रवार को फिल्म ने मात्र 2.81 करोड़ कमाए थे लेकिन शनिवार को इसने रफ्तार पकड़ते हुए 4.25 करोड़ कमाए। 'हिंदी मीडियम' की कुल कमाई 7.06 करोड़ हो गई है। फिल्म के ग्रोथ रेट की बात की जाए तो वो 50 फीसदी से भी ज्यादा रहा। उम्मीद की जा रही है कि मुकाबले में बाकी कोई और ना होने के कारण रविवार को दोनों ही फिल्मों को दर्शक मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

  #HindiMedium Fri 2.81 cr, Sat 4.25 cr. Total: ₹ 7.06 cr. India biz.
Growth on Sat: 51.25%... EXCELLENT GROWTH! — taran adarsh (@taran_adarsh) May 21, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें