फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बिजनेसमैन ने स्वीकारे दीपिका के साथ अपने संबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपिका पादुकोन के साथ साथ उनके फैंस भी इस बात को भूल चुके होंगे कि कभी विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या से उनके रिश्ते रहे थे। पर सिद्धार्थ माल्या इन बातों को अब खुले आम उठा रहे हैं।
विज्ञापन


सिद्धार्थ माल्या ने बताया है कि वो दीपिका के साथ रिलेशनशिप में थे और 'हां, हम एक-दूसरे को डेट भी कर रहे थे।' लेकिन खबर है कि सिद्धार्थ आजकल भारतीय मूल की हॉलीवुड एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो के साथ डेट कर रहे हैं। वहीं सिद्धार्थ माल्या को ही फ्रीडा और देव पटेल के ब्रेकअप की वजह बताया जा रहा है। सिद्धार्थ को फ्रीडा की बर्थडे पार्टी में भी देखा जा चुका है।

कुछ साल पहले दीपिका का नाम सिद्धार्थ माल्या के साथ जोड़ा गया था। हालांकि दोनों ने कभी इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था। वहीं, जल्द ही किसी कारण से दोनों में दूरी की खबरें सूर्खियों में छा गई थी। दोनों एक साथ आईपीएल मैचों में भी साथ नजर आए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

अब क्या करेंगी दीपिका?

सिद्धार्थ माल्या के इस खुलासे के बाद दीपिका के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं। क्योंकि उन्होंने हमेशा इस रिलेशन को नकारा था। सिद्धार्थ के बाद दीपिका का नाम रणबीर कपूर के साथ जोड़ा गया। दोनों को बॉलीवुड के हॉट एंड हैप्पनिंग कपल के रूप में भी देखा जाने लगा था, लेकिन यहां भी अंत कुछ सुखद नहीं रहा।

फिलहाल दीपिका और रणवीर सिंह के साथ हैं। जबकि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ अपनी जिंदगी में खुश हैं। दीपिका पादुकोन और रणवीर सिंह के हैप्पी रिलेशनशिप में शायद इस खबर से अब कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें