फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka-Mannara: भाई के मेहंदी समारोह में छाईं प्रियंका-मनारा, अनदेखी तस्वीरें आईं सामने

Thu, 06 Feb 2025 06:26 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka-Mannara: हाल ही में सिद्धार्थ चोपड़ा के मेहंदी समारोह में प्रियंका चोपड़ा और मनारा चोपड़ा ने शिरकत की थी। अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
 
विज्ञापन
मनारा चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी की प्री-वेडिंग सेरेमनी 5 फरवरी को मुंबई में धूमधाम से शुरू हुई। हल्दी, मेहंदी और कॉकटेल सेरेमनी में परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस मौके पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

Elvish Yadav: एल्विश यादव ने मीडिया-पैपराजी पर साधा निशाना, रजत दलाल संग किए गए पॉडकास्ट का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर छाया प्रियंका-मानारा का लुक
इनमें प्रियंका चोपड़ा और मनारा चोपड़ा की भी तस्वीरें भी हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों अपने मेहंदी डिजाइन को फ्लॉन्ट करते हुए एक ग्रुप फोटो में नजर आ रही हैं। प्रियंका और मनारा चोपड़ा ने इस खास मौके पर पारंपरिक कपड़े पहनकर अपनी खूबसूरती से सभी का ध्यान आकर्षित किया। दोनों चोपड़ा बहनें मेहंदी सेरेमनी के दौरान बेहद खूबसूरत और आकर्षक दिखाई दीं। उन्होंने इस आयोजन में परिवार के साथ मिलकर खुशी से भरे पल बिताए।
Udit Narayan: कंट्रोवर्सी के बीच सामने आया उदित नारायण का एक और वीडियो, फिर से वही हरकत करते नजर आए सिंगर

मनारा चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
मनारा ने कई तस्वीरें-वीडियो किए साझा
मनारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई तस्वीरें और वीडियोज साझा किए हैं। इनमें वह रस्मों का जमकर लुत्फ उठाती दिख रही हैं। एक वीडियो में वह अपने हाथों में मेहंदी लगवाती दिख रही हैं। वहीं, एक दूसरे वीडियो में वह प्रियंका चोपड़ा के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

मनारा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
इस शो में नजर आ रही मनारा
वर्क फ्रंट  की बात करें तो मनारा इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स' नाम के शो में नजर आ रही हैं। इससे पहले वह बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। शो में वह फिनाले तक पहुंचने में सफल रही थीं। हालांकि, उस सीजन को मुनव्वर फारूकी ने जीता था। 
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें