फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘किंग’ के डायरेक्टर ने की क्रिप्टिक पोस्ट, क्या सिद्धार्थ आनंद उठाएंगे नए किरदार से पर्दा? लिखा- बेबी पंच

Fri, 20 Feb 2026 06:09 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan Film King: फिल्म ‘किंग’ को लेकर वक्त-वक्त पर नए अपडेट डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट की, जिसमें फिल्म के नए किरदार के लुक से पर्दा उठाना का हिंट दिया है। जानिए, वह फिल्म का कौन सा किरदार हो सकता है? इस किरदार को कौन निभा रहा है? 

विज्ञापन
फिल्म 'किंग' में शाहरुख निभाएंगे अहम किरदार - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ इस साल रिलीज होगी। फिल्म की इन दिनों शूटिंग भी चल रही है। शाहरुख खान का लुक टीजर के जरिए साझा किया गया। वहीं अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका नया लुक फिल्म ‘किंग’ के लिए है। ऐसे में फिल्म के दो किरदारों के नए से पर्दा उठ चुका है। ऐसे में कौन से किरदार की बात अपनी क्रिप्टिक पोस्ट में डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं? जानिए।

क्या इस एक्ट्रेस का किरदार और लुक जल्द आएगा सामने 

विज्ञापन

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने अपने एक्स (ट्विटर अकाउंट) पर शुक्रवार को एक क्रिप्टिक पोस्ट की। इसमें वह लिखते हैं, ‘बेबी पंच। अगर आप जानते हैं तो मतलब है कि आप जानते हैं।’ इस तरह से कहीं ना कहीं उन्होंने सुहाना खान के किरदार को लेकर हिंट दिया है। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी ‘किंग’ फिल्म में एक अहम किरदार निभा रही हैं। 

फिल्म ‘किंग’ कब होगी रिलीज? 

विज्ञापन

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ की रिलीज डेट भी मेकर्स साझा कर चुके हैं। इस साल क्रिसमस पर यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। इस बार क्रिसमस का त्योहार शाहरुख खान के नाम होने वाला है। 

किस जॉनर की फिल्म है ‘किंग’
फिल्म 'किंग' को सिद्धार्थ आनंद निर्देशित कर रहे हैं। इसमें शाहरुख खान, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक एक्शन जॉनर, रिवेंज ड्रामा है। कुछ वक्त पहले रिलीज एक टीजर में शाहरुख खान को जबरदस्त एक्शन करते हुए देखा गया था। जिसे उनके फैंस ने खूब सराहा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें