फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan: बायकॉट पठान पर सिद्धार्थ आनंद ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे कुछ भी कहने या करने की जरूरत नहीं

Mon, 06 Feb 2023 02:57 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म ‘पठान’ की सफलता के बाद अब सिद्धार्थ आनंद ने बायकॉट गैंग को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और दर्शकों को स्मार्ट ऑडियंस कहा है।
विज्ञापन
सिद्धार्थ आनंद - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म को सोशल मीडिया पर बायकॉट का सामना भी करना पड़ा था, इसके बावजूद फिल्म ने अपनी धुआंधार कमाई से बायकॉट गैंग का मुंह बंद कर दिया है। फिल्म ‘पठान’ की सफलता के बाद अब सिद्धार्थ आनंद ने बायकॉट गैंग को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और दर्शकों को स्मार्ट ऑडियंस कहा है।

विज्ञापन


 

सिद्धार्थ आनंद - फोटो : social media

हाल ही में,  फिल्म निर्माता सिद्धार्थ आनंद ने ‘पठान’ के बायकॉट पर खुलकर अपनी बात रखी और कहा, ‘मैंने कुछ नहीं कहा, मुझे कुछ कहने की ज़रूरत नहीं है। दर्शकों ने बायकॉट गैंग को जवाब दिया है। फिल्म को देखने दर्शक इतनी बड़ी संख्या में आए थे इसका मतलब है कि लोगों को पता था कि बायकॉट गैंग जो कहने की कोशिश कर रहें थे, उसमें कुछ भी नहीं था। इसलिए मुझे लगता है कि दर्शक बहुत स्मार्ट हैं। मुझे लगता है कि हम दर्शकों की बुद्धि को कम आंकते हैं। ऑडियंस अब किसी भी एजेंडे को देखने में कामयाब हैं। इसलिए हमें कुछ भी कहने या कुछ करने की जरूरत नहीं थी।’

Ravi Kishan Brother Death: रवि किशन के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, अभिनेता के बड़े भाई का हुआ निधन

 

सिद्धार्थ आनंद - फोटो : social media

सिद्धार्थ से जब भगवा रंग पर दर्शकों की भावनाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,  ‘यह सब पागलपन था। मेरा मतलब है, मुझे लोगों के ऐसे वीडियो मिलते रहते हैं, जिसमें वह फिल्म को एंजॉय करते नजर आते हैं। फिल्म की एंडिंग में दर्शक ‘पठान’ के गाने पर नाचते हुए नजर आते हैं। यही नहीं, दर्शकों उस सीन में थियेटर में तिरंगा भी लहराया है, जब फिल्म में डिंपल कपाड़िया की मौत हो जाती है और शाहरुख खान उन्हें सलामी देते हैं। जब थियेटर के अंदर झंडा फहराया गया तो आप समझ ही सकते हैं कि फिल्म किस तरह की भावना को लेकर चल रही है।’

Pathaan: नन्ही बच्ची को पसंद नहीं आई ‘पठान’, वीडियो देख शाहरुख बोले- प्लीज DDLJ ट्राई करें

विज्ञापन

फिल्म पठान - फोटो : social media
आपको बता दें कि फिल्म ‘पठान’ सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म जल्द ही वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री करने जा रही है। इस फिल्म के जरिए किंग खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। ‘पठान’ में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में सलमान खान का कैमियो रोल भी है। शाहरुख के फैंस ‘पठान’ पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें