फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म वॉर को लेकर डायरेक्टर सिद्धार्थ ने किए खुलासे, टाइगर के लिए खासतौर पर कही ये बात

Thu, 12 Sep 2019 05:01 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वॉर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के पोस्टर- ट्रेलर से लेकर उसके गाने तक सब कुछ दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने कहा कि अगर इस फिल्म के लिए टाइगर हां नहीं कहते तो शायद वो ये फिल्म नहीं बनाते।

विज्ञापन

War - फोटो : Social Media
दरअसल फिल्म वॉर खालिद (टाइगर श्रॉफ) और कबीर (ऋतिक रोशन) की कहानी है। खालिद को अपने सीनियर और आइडल कबीर को पकड़ना है जो बागी हो चुका है। इस रेस में जोरदार एक्शन का तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म के बारे में सिद्धार्थ कहते हैं कि वो ऋतिक के साथ 2014 में फिल्म बैंग-बैंग कर चुके हैं। ऐसे में वो फिर से उनके साथ एक धमाकेदार फिल्म में काम करना चाहते थे।
 

वॉर - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ कहते हैं कि फिल्म के दोनों किरदारों के बारे में काफी सोच कर लिखा था। मेरी किस्मत अच्छी रही की ऋतिक को स्क्रिप्ट पसंद आई। चूंकि फिल्म का दूसरा किरदार भी काफी दमदार है ऐसे में मुझे ऋतिक के सामने एक दमदार एक्टर चाहिए थे। जिसके लिए मेरी समझ में टाइगर से बेहतर कोई नहीं सूझ रहा था। हो सकता है अगर टाइगर इस फिल्म के लिए इनकार कर देते तो ये फिल्म बनाना काफी मुश्किल हो जाता। हो सकता है कि ये फिल्म का ही डब्बा बंद हो जाता। इस फिल्म में टाइगर की जगह कोई नहीं ले सकता है।' फिल्म वॉर के बारे में सिद्धार्थ कहते हैं कि इसका आइडिया बैंग बैंग के बाद ट्रेवलिंग के दौरान आया। 2015-16 के बाद मैंने ट्रेवल करना शुरू किया और स्पाई थ्रिलर की किताबें पढ़ना शुरू किया। फिल्म का आइडिया भी पढ़ने के बाद ही आया।

वॉर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
वॉर के शूट के बारे में सिद्धार्थ कहते हैं कि सबसे बड़ा चैलेंज मेरे सामने ये था कि इसको देखने के बाद दर्शकों को डेजावू का फील न आए। फिल्म के लिए हमने देश के सुपरस्टार्स को सिलेक्ट किया। साथ ही हर एक शॉट से लेकर गाने तक पर खूब मेहनत की। कई सीन्स को सोचने पर ये सामने आया कि इसे एक एक्शन डायरेक्टर के साथ पूरा नहीं किया जा सकता है। ऐसे में हमने चार एक्शन डायरेक्टर्स की मदद ली। जिससे सबसे अधिक बेहतर करने का जज्बा उनके सामने आया और उन्होंने दमदार शॉट्स दिए।
विज्ञापन

War - फोटो : Social Media
बता दें कि वॉर इटली, पुर्तगाल, स्वीडन, फिनलैंड में शूट हुई है। जिसकी बड़ी वजह है कि फिल्म के एक्शन सीन्स ऐसी लोकेशन पर शूट हो जिसे बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्मों में भी किसी ने न देखा हो। फिल्म में एक बाइक चेज सीन है जिसमें रफ्तार का कहर देखा जा सकता है। वहीं बर्फ के बीचो- बीच आपको कार चेजिंग सीन देखने को मिलेगा। फिल्म में किरदारों के अलावा जगहों (लोकेशन्स) का भी अहम किरदार देखने को मिलेगा। बता दें कि फिल्म में ऋतिक और टाइगर के साथ वाणी कपूर भी देखने को मिलेंगी। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।

पढ़ें:  VIDEO: सोनम कपूर से फ्लर्ट करना पड़ा कपिल शर्मा को भारी, एक्ट्रेस का जवाब सुन हो गई बोलती बंद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें