फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharth Anand: सिद्धार्थ आनंद ने की शाहरुख की दिल खोलकर तारीफ, बोले- एक जिम्मेदारी है उन्हें डायरेक्ट करना

Wed, 01 Feb 2023 10:32 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने हाल ही में शाहरुख खान के साथ काम करने के अनुभव साझा किए हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान, सिद्धार्थ आनंद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान अपनी फिल्म 'पठान' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। करीब चार साल के ब्रेक के बाद इस फिल्म के जरिए यह शाहरुख खान का धांसू कमबैक है। बता दें कि 'पठान' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। हाल ही में उन्होंने 'पठान' की सफलता और शाहरुख खान को लेकर बात की। सिद्धार्थ आनंद ने यहां तक कह दिया कि अगर शाहरुख खान की फिल्म नहीं चलती है तो यह सिर्फ और सिर्फ फिल्म निर्देशक की गलती है। 

विज्ञापन


शाहरुख खान को लेकर दिया गया सिद्धार्थ आनंद का हालिया बयान जबरदस्त चर्चा में हैं। हाल ही में आयोजित एक इवेंट के दौरान सिद्धार्थ आनंद ने कहा, 'अब मेरे पास कोई इमोशन नहीं बचा है। हमारे पिछले दो महीने फिल्म को लेकर बने माहौल के कारण काफी तनावपूर्ण रहे।' सिद्धार्थ आनंद ने आगे कहा कि रिलीज के बाद फिल्म को इतना प्यार मिल रहा है। फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसे लेकर अब वह काफी राहत महसूस कर रहे हैं।
Brahmanandam: काम से कॉमेडियन और करोड़ों में कमाई, हैरान कर देंगे ब्रह्मानंदम के ये किस्से
विज्ञापन


सिद्धार्थ आनंद ने शाहरुख खान के साथ काम करने का अनुभव साझा किया और साथ ही शाहरुख खान के साथ काम करने वाले फिल्म मेकर्स को भी एक संदेश देते नजर आए। सिद्धार्थ आनंद ने कहा, 'हर फिल्म निर्माता को शाहरुख खान की फिल्म कमानी होती है। मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला, ये मेरे लिए किसी गिफ्ट की तरह है। मैं हर फिल्म रिलीज करते वक्त हमेशा चैन से सोता था, लेकिन 'पठान' की रिलीज से दो महीने पहले मुझे अहसास हुआ कि शाहरुख खान को डायरेक्ट करना एक जिम्मेदारी है। वह क्ले की तरह हैं।'
विज्ञापन

Jackie Shroff: जब सलमान के लिए 'जग' घूम आए जग्गू दादा, जेब में सल्लू की तस्वीर रख कहते थे सिर्फ एक ही बात

सिद्धार्थ आनंद ने आगे कहा, 'शाहरुख खान को आप जो बोलोगे वो करेंगे। शाहरुख निर्देशक पर बेहद भरोसा करते हैं। उनके साथ काम करते हुए मुझे महसूस हुआ कि अगर फिल्म नहीं चलती है, तो यह सिर्फ निर्देशक की गलती है, क्योंकि शाहरुख ने वह सबकुछ किया, जिसके लिए आपने उनसे कहा था।' आपको बता दें कि 25 जनवरी को रिलीज हुई 'पठान' ने मंगलवार तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 328.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम रोल में हैं।
Varun Dhawan: 'बायकॉट ट्रेंड' पर तंज कसते नजर आए वरुण धवन, बोले- हम इसे महत्व क्यों दें?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें