फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan: 'बायकॉट ट्रेंड' पर तंज कसते नजर आए वरुण धवन, बोले- हम इसे महत्व क्यों दें?

Wed, 01 Feb 2023 09:38 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में वरुण धवन बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर बात करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने 'पठान' की सफलता पर भी बात की।
विज्ञापन
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता वरुण धवन अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों वह अपनी सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह सामंथा रुथ प्रभु के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। वर्क फ्रंट से अलग देखें तो वरुण काफी बेबाक हैं और तमाम मुद्दों पर खुलकर बोलते हैं। हाल ही में वह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की सफलता पर बात करते नजर आए। इतना ही नहीं, वरुण धवन ने बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर भी अपनी राय दी। 

विज्ञापन


हाल ही में वरुण धवन को आलिया भट्ट के साथ स्पॉट किया गया। जी सिने अवॉर्ड्स 2023 की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों साथ नजर आए। इस दौरान वरुण धवन और आलिया भट्ट ने मीडिया से भी बातचीत की, जहां वरुण धवन से शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की रिलीज से पहले हुए बायकॉट को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर वरुण धवन ने काफी दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'हमें किसी भी तरह के बायकॉट ट्रेंड पर ध्यान नहीं देना चाहिए।'
KL Rahul-Athiya: आफ्टर पार्टी में मस्ती करते दिखे अथिया-केएल राहुल, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया डायमंड मंगलसूत्र
विज्ञापन


वरुण धवन ने आगे कहा, 'फिल्म 'पठान' की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि दर्शकों को जिस तरह का मनोरंजन चाहिए, उन्हें वह मिलना चाहिए। हम कह सकते हैं कि दर्शकों को सिर्फ फ्रेश एंटरटेनमेंट की तलाश है, जो उन्हें 'पठान' में देखने को मिला है। लोग 'पठान' को पसंद कर रहे हैं तो यह खुशी का पल है।' वरुण धवन ने कहा, 'हम बायकॉट बॉलीवुड को इतना महत्व क्यों दें? न ही हमें इसके बारे में ज्यादा चर्चा करनी चाहिए।' 
विज्ञापन

Brahmanandam: काम से कॉमेडियन और करोड़ों में कमाई, हैरान कर देंगे ब्रह्मानंदम के ये किस्से

बता दें कि 'पठान' की रिलीज से पहले इसके 'बेशरम रंग' गाने का जमकर विरोध हुआ था। इस गाने की वजह से सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक पर फिल्म के बायकॉट की आवाज उठी। ट्विटर पर 'पठान' बायकॉट ट्रेंड हुआ। मगर, फिल्म ने अपनी रिलीज के दिन ही विरोधियों को जवाब दे दिया। ओपनिंग डे पर 'पठान' ने 57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। मंगलवार तक फिल्म ने 328.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन सफलतापूर्व कर लिया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' को देश ही नहीं विदेश में भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।
Jackie Shroff: जब सलमान के लिए 'जग' घूम आए जग्गू दादा, जेब में सल्लू की तस्वीर रख कहते थे सिर्फ एक ही बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें