फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ आनंद ने की 'अल्फा' के निर्देशक शिव रवैल की तारीफ, लिखा- 'बेटा बाप पर ही जाता है'

Wed, 01 Jul 2026 09:47 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alpha Movie: आलिया भट्ट और शरवरी अभिनीत फिल्म 'अल्फा' की रिलीज से पहले सिद्धार्थ आनंद ने इसके निर्देशक शिव रवैल का धन्यवाद किया है। उन्होंने शिव के पिता राहुल रवैल के बारे में भी खास बात लिखी है।
विज्ञापन
शरवरी और शिव रवैल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट और शरवरी की आगामी एक्शन फिल्म 'अल्फा' को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है। इस फिल्म के निर्देशक शिव रवैल हैं। फिल्म की रिलीज से पहले, मशहूर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने शिव रवैल की जमकर तारीफ की है।

विज्ञापन

पिता और बेटे दोनों से है सिद्धार्थ आनंद का खास कनेक्शन
सिद्धार्थ आनंद ने एक्स (X) पर एक खास मैसेज शेयर करते हुए बताया कि शिव रवैल के पिता, राहुल रवैल, उनके गुरु रहे हैं। सिद्धार्थ ने अपने करियर की शुरुआत राहुल रवैल के साथ एक असिस्टेंट के तौर पर की थी। सिद्धार्थ ने लिखा, 'मैंने फिल्म निर्माण के बारे में जो कुछ भी सीखा है, वह राहुल जी से ही सीखा है।'
 

शिव रवैल की तारीफ करते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि 'बेटा बाप पर ही जाता है'। उन्हें पूरा भरोसा है कि शिव भी अपने पिता की तरह एक बेहतरीन निर्देशक साबित होंगे। उन्होंने दर्शकों से इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने की अपील भी की है।

कौन हैं शिव रवैल और उनके पिता राहुल?
शिव रवैल ने साल 2023 में मशहूर वेब सीरीज 'द रेलवे मेन' से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी। इससे पहले उन्होंने 'फैन', 'बेफिक्रे' और 'धूम 3' जैसी बड़ी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।

शिव रवैल के पिता राहुल रवैल 1980 और 1990 के दशक के एक बहुत बड़े और जाने-माने फिल्म डायरेक्टर हैं। उन्होंने 'लव स्टोरी', 'बेताब', 'अर्जुन' और 'अंजाम' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। राहुल रवैल के पिता एच.एस. रवैल भी अपने जमाने के मशहूर फिल्म निर्माता थे।
विज्ञापन

अल्फा - फोटो : एक्स
कब रिलीज होगी 'अल्फा'
'अल्फा' में आलिया भट्ट, शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को सेंसर बोर्ड  से कुछ बदलावों के बाद UA 16+ सर्टिफिकेट मिल चुका है। यह फिल्म इस शुक्रवार, 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें मुख्य भूमिकाओं में महिला कलाकार हैं। 

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विजया मेहता के निधन पर जताया शोक, बोले- 'मराठी थिएटर की दुनिया...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें