फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉरर फिल्मों के मशहूर निर्देशक श्याम रामसे का निधन, 67 की उम्र में ली अंतिम सांस

Wed, 18 Sep 2019 12:18 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shyam ramsay - फोटो : social media
विज्ञापन

'पुरानी हवेली' और 'तहखाना' जैसी हॉरर फिल्मों के लिए चर्चित सात 'रामसे ब्रदर्स' में से एक निर्देशक श्याम रामसे का बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में सुबह निधन हो गया। 67 वर्षीय श्याम रामसे न्यूमोनिया से पीड़ित थे।

विज्ञापन


श्याम रामसे के एक रिश्तेदार ने बताया कि 'स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से उन्हें आज सुबह ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। न्यूमोनिया से उनका अस्पताल में निधन हो गया।'

श्याम रामसे के परिवार में उनकी दो बेटियां साशा और नम्रता हैं।

श्याम भारतीय सिनेमा में हॉरर फिल्मों की वजह से लंबे समय तक एक खास जगह रखने वाले रामसे ब्रदर्स में से एक थे। रामसे ब्रदर्स ने 1970 और 1980 के दशक में कम बजट में हॉरर फिल्में बनाईं जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। माना जाता है कि इन हॉरर फिल्मों के पीछे असली सोच श्याम रामसे की होती थी। उन्होंने 'दो गज जमीन के नीचे', 'और कौन', 'अंधेरा', 'घूंघरू की आवाज', 'दरवाजा', पुराना मंदिर' और 'वीराना' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें