फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पल पल दिल के पास' के प्रमोशन में बिजी करण देओल, पंजाब में मिले प्यार से हुए भावुक

Tue, 17 Sep 2019 01:39 PM IST
Avinash Pal एडवरटोरियल
विज्ञापन
पल पल दिल के पास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी के सितारे करण देओल, अपने पिता सनी देओल द्वारा निर्देशित व जी स्टूडियों और सनी साउण्ड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित फिल्म "पल पल के पास"  के साथ सिल्वर स्क्रीन पर आगाज कर रहे हैं। फिल्म एक एक तरुण प्रेम कहानी है जो पहले प्यार के गुणों को दिखाती है। यह फिल्म अगले सप्ताह यानी 20 सितंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के प्रमोशन जोरो पर हैं। प्रमोशन के लिए अभिनेता करण अपनी सहकलाकार सहर बाम्बा के साथ इस फिल्म का विभिन्न शहरों में प्रचार कर रहे हैं । 

विज्ञापन


करण ने हाल ही में इस फिल्म के प्रचार के लिए पंजाब का दौरा किया और वहां पर प्रशंसकों से मिलने वाली प्रतिक्रिया ने अभिनेता को अभिभूत कर दिया। करण देओल चंडीगढ़, जालंधर और अमृतसर गए, जहां पर न सिर्फ मीडिया बल्कि देओल परिवार के प्रशंसक भी बड़ी संख्या में आए और मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने वाले इस नए अभिनेता को अपना प्यार, आशीर्वाद और समर्थन दिया । यहीं नहीं इस दौरान करण के फीमेल फैंस ने भी उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन


एडवरटोरियल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें