फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वेता तिवारी ने घर पर रहकर किया ये अतरंगी काम, सोशल मीडिया पर साझा की फोटो

Mon, 13 Apr 2020 04:45 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
श्वेता तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

लॉकडाउन के इस दौर में कलाकार अपने घरों पर रहकर वे काम भी कर रहे हैं, जो शायद उन्होंने अपने स्टार बनने के बाद कभी नहीं किए होंगे। कोई बर्तन धो रहा है, कोई खाना बना रहा है, कोई कपड़े धो रहा है तो कोई झाड़ू लगा रहा है। ये सारे कामों के करने के मजेदार किस्से वे अपने सोशल मीडिया पर भी साझा कर रहे हैं। इसी बीच टीवी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक श्वेता तिवारी अपने बच्चे के बाल कटती हुई नजर आईं।

विज्ञापन

मेरे डैड की दुल्हन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्वेता इस समय टीवी के शो 'मेरे डैड की दुल्हन' में गुनीत सिक्का के किरदार में नजर आ रही हैं। कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के दिनों को वे किताबें पढ़ते हुए और नई रेसिपीज सीखते हुए अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक और कला अपने बेटे रेयांश के बालों पर दिखाई। नाई की दुकानें बंद होने की वजह से उन्होंने अपने बेटे के बाल घर पर काटे। बच्चे के बाल काटते हुए उन्होंने अपना एक फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है, जिसपर लोग अलग अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन

इस बारे में बताते हुए श्वेता ने कहा, 'मुश्किल वक्त में मुश्किल फैसले लेने होते हैं। मुझे पता है कि नाइयों की दुकानें कुछ और समय के लिए बंद रहेंगी। और फिर ऐसे में घर पर रहना ही सुरक्षित होगा। लेकिन मैं कम से कम इतना तो कर सकती हूं कि अपने बेटे को हेयरकट से वंचित ना रखूं। मुझे उसे अच्छे से तैयार करना बहुत अच्छा लगता है। चूंकि मैंने अभी उसके बाल काट दिए हैं, तो वो पहले से ज्यादा क्यूट लग रहा है। मैं यकीनन 'मेरे डैड की दुल्हन' की शूटिंग मिस कर रही हूं, जिसमें मैं गुनीत सिक्का का किरदार निभा रही हूं, लेकिन मैं इस समय परिवार के साथ वक्त बिताना भी बहुत पसंद कर रही हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें