फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shubhman Gill: क्रिकेटर शुभमन गिल का फिल्मों में जलवा, स्पाइडर मैन की बने आवाज, धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

Thu, 18 May 2023 05:07 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल एनिमेटेड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' में भारतीय स्पाइडर-मैन की आवाज बने हैं। मुंबई में गुरुवार को स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ। जिसमें उन्होंने ब्लॉकबस्टर एंट्री की। भारतीय क्रिकेट के बेहतरीन युवा बल्लेबाज कारों पर चढ़े और कारों में से एक पर खड़े होकर स्पाइडर मैन के हाथ वाले इशारे किए।

विज्ञापन


गिल ने हरे रंग की शर्ट पहन रखी थी, जिसके चारों तरफ धारीदार बॉर्डर था। वह व्हाइट कलर की पैंट और व्हाइट स्नीकर्स के साथ नजर आए। आपको बता दें कि फिल्म के हिंदी और पंजाबी वर्जन में स्पाइडर-मैन ने शुभमन गिल की आवाज दी है। पवित्र प्रभाकर इस फिल्म से बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत कर रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में गिल ने स्पाइडरमैन के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बात की थी।
 

23 वर्षीय गिल ने इस फिल्म को लेकर कहा 'मैं स्पाइडर-मैन देखते हुए बड़ा हुआ हूं, फिल्म में पहली बार भारतीय स्पाइडर-मैन बड़ी स्क्रीन में दिखाई देंगे। हिंदी और पंजाबी भाषा में हमारे भारतीय स्पाइडर-मैन, पवित्र प्रभाकर की आवाज बनना मेरे लिए एक यादगार अनुभव था। पहले से ही, मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।' तो वहीं जब शुभम गिल से उनके पसंदीदा अभिनेता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऋतिक रोशन का नाम लिया। उन्होंने धूम 2 में ऐश्वर्या राय के साथ उनके प्रदर्शन की प्रशंसा की।
विज्ञापन


बता दें कि इस फिल्म में भारतीय स्पाइडर मैन पवित्र प्रभाकर पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स" दो जून को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी और बंगाली में भारतीय स्क्रीन पर आएगी। यह फिल्म 2018 की "स्पाइडर-मैन: इनटू द स्पाइडर-वर्स" की अगली कड़ी है और इसे "स्पाइडर-वर्स" नाम के यूनिवर्स के मल्टीवर्स में सेट किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इस बार बदला लेकर ही वापस लौटेगा भंवर सिंह, 'पुष्पा द रूल' के सेट से सामने आई फहाद फासिल की तस्वीर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें