फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शुभ मंगल सावधान' Song: आयुष्मान को देख बंटे भूमि के दिल के 'लड्डू'

Tue, 22 Aug 2017 10:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
शुभ मंगल सावधान
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना और भूमि पडनेकर की फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' के दो हिट गानों के बाद अब नया गाना 'लड्डू' रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही हिट हो चुका है। अब तक ट्रेलर पर 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
विज्ञापन


पढें: 'Shubh Mangal Saavdhan' Trailer: 'आखिर सबको पता चल ही गई सुगंधा-मुदित की स्टोरी'

आयुष्मान और भूमि की 'शुभ मंगल सावधान' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की कहानी एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती जिनकी जल्द ही शादी होने वाली है। इनकी कहानी में सब-कुछ अच्छा चल रहा होता है लेकिन तभी मुदित (आयुष्मान खुराना) को 'जेंट्स प्रॉब्लम' हो जाती है। इन सभी के बीच मुदित और सुगंधा (भूमि पेडनेकर) की लव-स्टोरी कैसे शादी के मुकाम तक पहुंचती है, ये फिल्म में बड़े ही मजेदार अंदाज में दिखाया गया है।

इस गाने को प्रोड्यूसर कंपनी एरोज नाउ की साइट पर एक्सक्लूसिव रिलीज किया गया है जिसे भूमि पेडनेकर ने अपने फैंस के लिए ट्वीट किया।
  Mudit jabse hum mile hai na tabse Is dil ke laddoo batt gaye ❤ #LaddooSong out on @ErosNow! @ayushmannk https://t.co/ZrjsVBQRsg — bhumi pednekar (@psbhumi) August 22, 2017
विज्ञापन



पढ़ें: Song: हर 'रॉकेट' को पीछे छोड़ आए भूमि के 'सैयां' आयुष्मान

ये आरएस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित तमिल कॉमेडी फिल्म 'कल्याना समयल साधम' का हिंदी रीमेक है जिसे आनंद एल राय और एरोस ने साथ में मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म 1 सितंबर को रिलीज होगी। इसी दिन अजय देवगन की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'बादशाहो' भी रिलीज हो रही है जिसे मिलन लूथरिया ने डायरेक्ट किया है।

आपको बता दें कि ये आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की दूसरी फिल्म है। इससे पहले इस जोड़ी को दर्शकों ने 'दम लगा के हईशा' फिल्म में काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें