shruti hassan
- फोटो : instagram
श्रुति हासन के संक्रमित होने की खबर सामने आते ही उनके प्रशंसक उनके लिए दुआ करने लगे। वहीं कुछ यूजर्स अभिनेत्री की इस पोस्ट पर कमेंट कर उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा," जल्द ठीक हो जाइए।" वहीं अन्य यूजर ने कमेंट किया,"आपके लिए दुखी हूं।" वही अन्य ने लिखा,"आपको ढेर सारा प्यार अक्का, जल्द वापस आना।" फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के लोगों ने भी अभिनेत्री की पोस्ट पर कमेंट किया। अभिनेत्री सोफी चौधरी लिखती हैं,"डैम.. जल्दी ठीक हो जाओ। बहुत सारा प्यार।" नमृता शिरोड़कर लिखती हैं,"गेट वेल सून।"