फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पैपराजी को देख श्रिया सरन की बेटी हुई परेशान, बोली- ‘मुझे नहीं पसंद’, एक्ट्रेस ने ऐसे संभाला

Wed, 19 Aug 2026 06:15 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shriya Saran Viral Video: एक्ट्रेस श्रिया सरन ‘आवारापन 2’ के रिलीज के बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। अब उनसे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जानिए वीडियो में क्या कुछ है खास। 

विज्ञापन
श्रिया सरन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस श्रिया सरन हाल ही में मुंबई के इस्कॉन मंदिर पहुंचीं। बताया जा रहा है कि वह अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद भगवान का शुक्रिया अदा करने के लिए मंदिर गई थीं। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो अब काफी सुर्खियों में आ गया है। 

पैपराजी के देख परेशान हुई बेटी 

  • मंदिर से निकलते समय श्रिया अपने परिवार और बेटी के साथ नजर आईं।
  • बाहर मौजूद पैपराजी ने जब उन्हें कैमरे में कैद करना शुरू किया तो एक्ट्रेस ने उनसे बातचीत भी की।
  • हालांकि, पैपराजी को अचानक देखकर श्रिया की छोटी बेटी काफी असहज हो गई।
  • उसने तुरंत अपनी मां के पीछे छिपना शुरू कर दिया।
  • बच्ची ने फोटो खिंचवाने से साफ मना कर दिया और उसे कहते हुए सुना गया, ‘मुझे ये पसंद नहीं है।’
  • बेटी को परेशान देखकर श्रिया ने उसे प्यार से समझाया और कहा, ‘ठीक है, तुम मम्मा के पीछे खड़ी हो जाओ।’
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्सर बेटी के साथ नजर आती हैं श्रिया 
इसके बाद श्रिया अपने परिवार के साथ पैपराजी के लिए पोज देने लगीं, लेकिन उनकी बेटी लगातार अपनी मां के पीछे ही छिपी रही। बच्ची पैपराजी से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए चिल्लाती हुई भी नजर आई। बता दें कि एक्ट्रेस श्रिया अक्सर अपनी बेटी के साथ इवेंट्स में नजर आती हैं और उसके साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं।

ये भी पढ़ें- Nayyi Navelli: दशहरे पर होगा धमाका! एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज देंगी यामी गौतम; 'नई नवेली' फिल्म का हुआ एलान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें