हाल ही में ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आए वरुण ने एक खेत खरीदा है। उन्होंने अपने खेत पर खड़े होकर चाय और बिस्किट का मजा लेते हुए वीडियो बनाया है।
वीडियो शेयर कर दी जानकारी
वीडियो शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा, ‘मैंने एक खेत खरीदा है।’ वीडियो में वरुण धवन कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ‘ठीक है दोस्तों, मैं आप लोगों के साथ एक खबर शेयर करना चाहता हूं। ये मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि है। मैंने खेत लिया है। ये खेत।’
इसके बाद वरुण कहते हैं, ‘मैंने इसे खरीदा है और मुझसे ये मत पूछना कि मैंने ऐसा क्यों किया। लेकिन इस मौसम में यहां खड़े होकर चाय और बिस्किट खाना... ये बिल्कुल शानदार है। यकीन नहीं हो रहा।’