तेलुगू सुपरस्टार राणा दग्गुबाती अपनी आने वाली फिल्म 'हाथी मेरे साथी' में बेहतरीन भूमिका निभाते नजर आएंगे। प्रभु सोलोमन इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म में पहले अभिनेत्री कल्कि कोचलीन को साइन किया गया था जिसे रिप्लेस करते हुए अब श्रिया पिलगांवकर लीड रोल में होंगी। श्रिया फिल्म नदिया के पार एक्टर सचिन पिलगांवकर की बेटी हैं।
श्रिया इस फिल्म से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। इससे पहले बॉलीवुड में उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म फैन से बॉलीवुड में कदम रखा था। बता दें कि फिल्म हाथी मेरे साथी तीन भाषाओं हिंदी, तेलुगू और तमिल में रिलीज होगी। जहां तेलुगू में फिल्म का नाम अरण्या तो वहीं तमिल में कादन होगा। राणा के साथ-साथ फिल्म में बॉलीवुड एक्टर् पुल्कित स्रमाट भी अहम भूमिका में होंगे। वहीं फिल्म के बाकी किरदारो में विष्णु विशाल, जोया हुसैन भी नजर आएंगे। वहीं, कल्कि फिल्म गली ब्वॉय में नजर आने वाली हैं। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में होंगे।
पिंकविला की खबर के मुताबिक फिल्म साल 1971 में आई राजेश खन्ना की फिल्म हाथी मेरे साथी को एक श्रृद्धांजलि देने के तौर पर बनाया जा रहा है। फिल्म की स्क्रिप्ट बिल्कुल अलग है हालांकि इसमें भी हाथी और बाकी जानवरों के प्रति इंसानी प्यार को दिखाया जाएगा। बता दें कि इसके लिए श्रिया और राणा केरला में पहले से फिल्म के लिए काम कर रहे हैं।
खबर है कि इससे पहले केरला में फिल्म की शूटिंग में बिजी राणा ने एक ट्वीट भी किया था। जिसमें उन्होंने लिखा ' केरला के जंगलों में फिल्म की शूटिंग।' बता दें कि फिल्म को संगीत शांतनु मोएत्रा दे रहे हैं और साउंड ऑस्कर विजेता साउंड इंजीनियर रेसुल पुकुटी का है।