फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण की किताब पढ़ तनाव से लड़ेंगे बच्चे, खुद भी डिप्रेशन से जंग लड़ चुकी हैं एक्ट्रेस

Fri, 11 Jan 2019 10:09 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Deepika Padukone
विज्ञापन

बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, रामलीला और पिकू जैसी बेहतीन फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी कभी डिप्रेशन का शिकार हुई थीं। अपने तनावपूर्ण भरे दिनों के बारे में बताते हुए दीपिका कई बार भावुक हुई हैं। अब इस मुद्दे पर वह खुलकर बात करने के लिए तैयार हैं। दीपिका इसके लिए किताब लाने जा रही हैं। 

गौरतलब है कि किताब के सहारे दीपिका की डिप्रेशन से जंग की कहानी को अब बच्चे पढ़ सकेंगे। किताब का नाम 'The Dot That Went For A Walk' रखा गया है जिसे लक्ष्मी नांबियर, रीमा गुप्ता और शारदा अक्किनेनी ने अपने शब्द दिए हैं। किताब में 51 भारतीय महिलाओं की कहानी पर विस्तार से नजर डाली जाएगी। दीपिका ने डिप्रेशन के बारे में लोगों को इस मुद्दे पर खुलकर बात करने का बड़ा हौसला दिया है। 

बता दें कि किताब का असल उद्देश्य शुरुआती उम्र से ही बच्चों को महिला शक्ति से रूबरू करवाना है। इतना ही नहीं देश के 51 कलाकारों के चित्रण को इसमें जोड़ा गया है। यानी तस्वीरों के माध्यम से भी महिला की शक्ति का आभास इस किताब के जरिए करवाया जाएगा। 

विज्ञापन


खबर है कि दीपिका अपनी इस किताब को लेकर बहुत खुश हैं और वह चाहती हैं इस किताब का असर उन लोगों पर भी जरूर पड़े जो महिलाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर समझते हैं। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें