सुकुमार के निर्देशन वाली फिल्म 'पुष्पा: द राइज' दर्शकों के बीच सुपरहिट साबित हुई। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने अल्लू अर्जुन को एक नई पहचान दिलाई। फिल्म ने 'ऊं अंटावा' और 'श्रीवल्ली' जैसे शानदार गाने के साथ कई डायलॉग भी दिए, जैसे 'पुष्पा झुकेगा नहीं' और 'फ्लावर नहीं, फायर है मैं।' फिल्म के ये डायलॉग आज भी लोगों के जुबान पर चढ़े हुए रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस डायलॉग को लोग हर समय प्रयोग में लाते हैं, असल में वह 'पुष्पा' की मूल तेलुगू फिल्म का था ही नहीं।