श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के प्रमोशन में बिजी हैं लेकिन ऐसे में अपने भाई के लिए वो समय निकालना नही भूलीं। 'हाफ गर्लफ्रेंड' के बाद श्रद्धा अपने भाई सिद्धांत के साथ पहली बार स्क्रीन पर नजर आएंगी। श्रद्धा फिल्म 'हसीना' में पर्दे पर भी उनकी बहन का ही किरदार निभाएंगी।
इस फिल्म में सिद्धांत दाऊद के रोल में नजर आने वाले हैं और श्रद्धा उनकी बहन हसीना होंगी। श्रद्धा ने फिल्म में सिद्धांत का फर्स्ट लुक ट्विटर पर शेयर किया है। इससे पहले इसी अंदाज में श्रद्धा का लुक भी सामने आ चुका है।
SO proud to introduce my real AND reel life brother. Introducing #BHAI. Younger & older. #HASEENA @siddhanthkapoor @ApoorvaLakhia ❤️ pic.twitter.com/fmVrkY4pz6
— RIYA SOMANI (@ShraddhaKapoor) May 8, 2017
इससे पहले सिद्धांत कपूर 'शूटआउट एट वडाला' 'अगली' और 'जज्बा' में भी नजर आ चुके हैं। ये फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होने वाली है इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर ये सैफ अली खान की 'शेफ' और रणबीर कपूर की 'जग्गा जासूस' के साथ क्लैश होगी।