फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना बनीं श्रद्धा का पहला लुक जारी, बायोपिक में निभाया है लीड रोल

Sun, 30 Sep 2018 04:16 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
साइना नेहवाल और श्रद्धा कपूर
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर जल्द ही साइना नेहवाल की बायोपिक में लीड रोल निभाती दिखेंगी। इस फिल्म में श्रद्धा का पहला लुक रिलीज कर दिया गया है। भूषण कुमार के प्रोडक्शन और अमोल गुप्ते के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। गौरतलब है कि श्रद्धा ने इस फिल्म की तैयारी के लिए महीनों तक सुबह 6 बजे जगकर प्रैक्टिस की है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि श्रद्धा ने इस फिल्म की तैयारी के लिए महीनों तक सुबह 6 बजे जगकर प्रैक्टिस की है। अपने अभिनय को जीवंत बनाने के लिए श्रद्धा ने बैडमिंटन की बारीकियां सीखने पर सबसे ज्यादा जोर दिया। श्रद्धा ने कहा इस बायोपिक की तैयारी में मैंने अब तक 40 बैडमिंटन क्लासेस ली हैं। यह बहुत मुश्किल खेल है, लेकिन मैं इसका आनंद उठा रही हूं। 

किसी खिलाड़ी की जिंदगी में झांकना एक अद्भुत अनुभव होता है। साइना की कहानी बड़ी दिलचस्प है। राजकुमार राव की फिल्म स्त्री में काम कर चुकीं श्रद्धा के मुताबिक साइना चोट की शिकार हुईं लेकिन उन्होंने खेल पर से अपना फोकस कभी नहीं खोया और यही सबसे ज्यादा प्रेरित करने वाली चीज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें