फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को यौन उत्पीड़न से मुक्ति दिलाने के लिए राधिका ने दी बड़ी सलाह

Sun, 30 Sep 2018 04:16 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
राधिका आप्टे - फोटो : Self
विज्ञापन

बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा राधिका आप्टे ने महिलाओं के लिए एक सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर दिया है। अभिनेत्री ने महिलाओं को यौन उत्पीड़न से मुक्ति दिलाने के लिए एक मजबूत संस्कृति बनाने की वकालत की है।

विज्ञापन


राधिका ने मीडिया को बताया कि मैं समझती हूं कि एक ऐसी संस्कृति के निर्माण की जरूरत हैं, जहां किसी भी महिला को यौन उत्पीड़न का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए खास किस्म का माहौल बनाना होगा। खुद का जिक्र करते हुए कहा कि एक कलाकार होने के नाते उन्हें बेतरतीब समय पर काम करना होता है और ढेरों यात्राएं भी करनी होती हैं।

कामकाज के सिलसिले में बढ़ती व्यस्तता के कारण महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करने की जरूरत और बढ़ जाती है। त्वचा के सौंदर्य वर्धक नुस्खों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा मैं त्वचा के लिए कुछ खास नहीं करती। खूब पानी पीती हूं और भरपूर नींद लेने की कोशिश करती हूं। व्यायाम पसीना बहाने त्वचा की नमी को बरकरार रखने के अलावा स्वच्छता पर भी ध्यान देती हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें