फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस के साथ ही इंस्टाग्राम पर भी राज कर रही 'स्त्री', नंबर 1 बनीं श्रद्धा कपूर

Wed, 19 Sep 2018 03:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर
विज्ञापन

बॉलीवुड में इस वक्त हर ओर ‘स्त्री’ का ही जलवा कायम है। बॉलीवुड की 'स्त्री' यानी श्रद्धा कपूर बॉक्स ऑफिस के साथ ही सोशल मीडिया पर भी छायी हुई हैं। बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ कमाने वाली फिल्म ‘स्त्री’ की वजह से श्रद्धा कपूर इस वक्त इंस्टा पर बॉलीवुड की टॉप ट्रेंडिग एक्ट्रेस बन गयी हैं।

विज्ञापन


बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ने के बाद इन दिनों श्रद्धा तमाम इंस्टाग्राम की भी रानी बनी हुई हैं। स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के मुताबिक श्रद्धा कपूर डिजिटल विश्व में और इंस्टाग्राम पर इस वक्त सबसे ज्यादा लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। 

फिल्म ‘स्त्री’ में दिए अपने दमदार परफॉर्मेन्स की वजह से निक जोन्स से रोका होने के बाद पिछले कई हफ्तों से नंबर वन स्थान पर रहीं, प्रियंका चोपड़ा को श्रद्धा ने लोकप्रियता में पिछे छोड़ दिया है। यह आंकड़े यूएस की मीडिया टेक कंपनी स्कोर ट्रेंड्स इंडिया द्वारा प्रमाणित तौर पर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

shraddha kapoor
डिजिटल विश्व में इस वक्त श्रद्धा और प्रियंका के अलावा सुई धागा फिल्म की वजह से अनुष्का शर्मा और अपने वेबसीरिज की वजह से राधिका आप्टे की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गयी है। मणिकर्णिका फिल्म की वजह से कंगना रनौत भी काफी चर्चा में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें