बता दें कि लंदन से आई विशेषज्ञों की टीम का एक दल सनी से मुंबई में मिला था। यहां इनका 200 से ज्यादा नाप और तस्वीरें ली, जिससे एक हकीकत से जुड़ा हुआ पुतला बना सके।
मैडम तुसाद में खुद का पुतला लगने से सनी लियोन बहुत खुश हैं। उन्होंने संग्रहालय में लगे अपने पुतले के साथ ढेर सारा पोज भी दिया। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का ड्रेस पहन रखा था और हाथ में एक लिप्सटिक ली हुई थी।
मैडम तुसाद के संग्रहालय में एक खास बात रही कि पुतले को भी काले रंग का ही कपड़ा पहनाया गया है। अचानक दोनों को एक साथ देखकर अंदाजा ही लगाना मुश्किल हो रहा था कि असली सनी कौन हैं।
आपको बता दें कि, जब लंदन से लोग इनकी नाप लेने के भारत आए थे तो सनी बहुत खुश हुई थी और उन्होंने कहा था कि मेरा मोम का पुतला बनने को लेकर मैं बहुत रोमांचित हूं।