फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर ने शुरू की सायना नेहवाल बायोपिक की शूटिंग, शेयर की तस्वीर

Thu, 08 Jun 2017 03:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर
विज्ञापन
मोहित सूरी की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में बास्केटबॉल खेलने के बाद अब श्रद्धा कपूर हाथ में बैडमिंटन रैकेट पकड़े नजर आने वाली हैं। उन्होंने इसकी जोर-शोर से तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


श्रद्धा बैडमिंटन प्लेयर सायना नेहवाल की बायोपिक में नजर आएंगी जिसकी तैयारी उन्होंने शुरू कर दी है। हाल ही में इसकी एक तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की। हाथ में रैकेट पकड़े श्रद्धा ने बैडमिंटन कोर्ट से ये तस्वीर शेयर की है। उन्हें पूर्व बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण की अकेडमी ट्रेन कर रही है। फिल्म को अमोल गुप्ते डायरेक्ट करेंगे और टी-सीरीज के भूषण कुमार फिल्म प्रोड्यूस करेंगे।
    Here we go 🏸 #SAINA @nehwalsaina #AmoleGupte @tseries.official A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on Jun 7, 2017 at 8:07am PDT

इस फिल्म के बारे में श्रद्धा ने कहा था, 'लगभग सभी लड़कियां लाइफ में स्कूल टाइम में बैडमिंटन खेलती है, मैं खुद को लकी मानती हूं कि मुझे साइना नेहवाल की भूमिका निभाने का मौका मिला। वो ना सिर्फ टॉप खिलाड़ी हैं बल्कि यूथ आइकन हैं। मैं इस रोल को निभाने के लिए अब इंतजार नहीं कर सकती।'
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धा को इस रोल में देखने का काफी दिलचस्प होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें