बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हाल ही में मुंबई में एक अस्पताल के बाहर अपने पिता और दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर के साथ देखी गईं। इस दौरान श्रद्धा कैजुअल अंदाज में नजर आईं। जैसे ही उन्होंने पैपराजी के कैमरों को उन्हें कैप्चर करते हुए देखा तो वो तुरंत फोटो या वीडियो ना लेने के लिए इशारा करते हुए नजर आईं। इस दौरान का सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।