फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद कपूर नहीं थे 'कबीर सिंह' के लिए पहली पसंद, जानिए कौन सा 'धुरंधर' स्टार था संदीप रेड्डी वांगा की पसंद

Fri, 02 Jan 2026 06:38 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

First Choice For Kabir Singh: 'धुरंधर' की लोकप्रियता के बीच संदीप रेड्डी वांगा का एक इंटरव्यू फिर से सामने आया है, जिसमें उन्होंने कबीर सिंह के रोल के लिए पहली पसंद के बारे में इस 'धुरंधर' एक्टर का नाम लिया है।
विज्ञापन
कबीर सिंह - संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा का एक पुराना इंटरव्यू फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने बताया कि फिल्म 'कबीर सिंह' के लिए उनकी पहली पसंद शाहिद कपूर नहीं थे, बल्कि 'धुरंधर' फिल्म का यह स्टार था। जानिए कौन?

विज्ञापन

निर्देशक की पहली पसंद
कुछ साल पहले iDream Media को दिए इंटरव्यू में संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी बॉलीवुड फिल्म 'कबीर सिंह' के बारे में बात की थी। यह उनकी तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक थी। संदीप ने कहा, 'मुझे मुंबई से रीमेक बनाने के लिए बार-बार कॉल आ रहे थे। पहले रणवीर सिंह को रोल ऑफर किया गया। मैं उनके साथ फिल्म करना चाहता था। लेकिन उन्होंने मना कर दिया, क्योंकि उस समय उनके लिए फिल्म बहुत डार्क लगी।'

ऐसे मिली शाहिद को फिल्म
शाहिद कपूर के बारे में संदीप ने बताया, 'शाहिद की पिछली फिल्मों को लेकर चिंता थी। उनकी कोई सोलो फिल्म तब तक 100 करोड़ नहीं कमा पाई थी। सबसे ज्यादा 65 करोड़ थी। लोग कहते थे कि रणवीर होते तो कलेक्शन ज्यादा होता। लेकिन मुझे शाहिद पर पूरा यकीन था। वे बेहतरीन एक्टर हैं।'
विज्ञापन

नेटिजन्स की राय
संदीप के इस पुराने इंटरव्यू के फिर वायरल होने पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। एक यूजर ने लिखा, 'रणवीर को शायद पछतावा हुआ होगा, क्योंकि 'एनिमल' की सफलता के बाद उन्होंने वांगा से 40 मिनट बात की और फिल्म की तारीफ की।' एक यूजर ने लिखा, 'भगवान का शुक्र है कि ऐसा नहीं हुआ।' दूसरे ने लिखा, 'यह 2019 की पुरानी बात है। तब रणवीर ने 83 और जयेशभाई साइन की थी और खिलजी के बाद लगातार नेगेटिव रोल नहीं करना चाहते थे।' एक प्रशंसक ने लिखा, 'अब दोनों के साथ काम करने की मजबूत संभावना है।'

यह भी पढ़ें: 'घर कब आओगे' के लॉन्च के लिए जैसलमेर पहुंची 'बॉर्डर 2' की टीम, वरुण धवन-अहान दिखे साथ, सोनू निगम हुए इमोशनल

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें