फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ब्वॉयफ्रेंड' फरहान की एक्स वाइफ के सैलून में दिखीं श्रद्धा कपूर

Sun, 03 Sep 2017 02:23 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
Shraddha Kapoor
विज्ञापन
बॉलीवुड में आजकल फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर के अफेयर के किस्से हर किसी की जुबान पर हैं। कहा जाता है कि फरहान का उनकी पत्नी अधुना के साथ तलाक भी श्रद्धा के साथ फरहान अख्तर की नजदीकियों की वजह से ही हुआ है।
विज्ञापन


खबरों की मानें तो श्रद्धा और फरहान इन दिनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। दोनों स्टार फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ की शूटिंग के समय एक दूसरे के करीब आए थे। हाल ही में श्रद्धा कपूर ने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी वजह से एक बार फिर उनका रिश्ता सुर्खियों में आ गया है।

पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी अजय देवगन की 'बादशाहो' ने की ताबड़तोड़ कमाई, जानें कलेक्शन

दरअसल शनिवार को श्रद्धा कपूर फरहान अख्तर की एक्स पत्नी अधुना भाबानी के सैलून 'B Blunt' में पहुंची हुई थीं। जिसके बाद मीडिया में एक बार फिर उनके और फरहान के रिश्ते को लेकर खबरे आने लगी हैं।
विज्ञापन


बता दें कि श्रद्धा को प्रभास की एक्शन फिल्म साहो के लिए साइन किया गया है जिसकी सूचना उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। इसके अलावा वो साइना नेहवाल पर बन रही बायोपिक में भी काम कर रही हैं। जिसके लिए वो आजकल दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण से ट्रेनिंग भी ले रही हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें