नाश्ते में खाई इतनी मिठाई
यूजर के सवाल का श्रद्धा ने दिलचस्प जवाब देते हुए लिखा है, 'तीन-चार दिवालियों जितनी, सिर्फ नाश्ते में'। एक यूजर ने पूछा, 'इतना क्यूट दिखना अलाउड है क्या?' इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, 'सिर्फ मुझे और स्मॉल को अलाउड है।' एक यूजर ने लिखा है, 'अब हो गई हमारी दिवाली'। एक यूजर ने लिखा, 'बस आपके ही पोस्ट का इंतजार था'।
इस एक्ट्रेस के साथ काम करने की जताई इच्छा
श्रद्धा कपूर के पोस्ट पर अभिनेत्री सुनीता राजवार ने उन्हें कमेंट करके बधाई दी है। एक्ट्रेस ने लिखा है, 'दिवाली मुबारक हो'। उनके कमेंट पर श्रद्धा कपूर ने रिएक्शन देते हुए लिखा है, 'दिवाली मुबारक हो सुनीता जी। उम्मीद है कि हम दोनों दोबारा साथ में काम कर सकते हैं'। बता दें कि श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' में सुनीता राजवार ने भी काम किया है। बता दें कि 'स्त्री' फ्रेंजाईजी मैडॉक के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है। दोनों ही फिल्में हिट रहीं।