फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर ने पैर में चोट लगने के बाद की तकलीफ को किया बयां, फैंस संग साझा की एक बड़ी ख्वाहिश

Mon, 24 Nov 2025 10:05 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shraddha Kapoor Share Health Update: पैर में चोट लगने के बाद श्रद्धा कपूर रेस्ट कर रही हैं। लेकिन इस खाली वक्त में वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस के सवालों के जवाब देती दिखीं। इस दौरान अपना हेल्थ भी शेयर किया। 

विज्ञापन
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों फिल्म ‘ईथा’ की शूटिंग के दौरान श्रद्धा कपूर को पैर में चोट लगी। इन दिनों चोट की वजह से वह रेस्ट कर रही हैं। हाल ही में श्रद्धा ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के सवालों के जवाब दिए, इसमें अपनी चोट के बारे में बात की। साथ ही एक खास एक्ट्रेस के साथ काम करने की अपनी ख्वाहिश को भी बयां किया। 

श्रद्धा कपूर ने बताया कैसी है पैर की हालत? 

विज्ञापन

श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के भेजे गए कई सवालों के जवाब दिए। एक सवाल में उनकी चोट के बारे में फैन ने पूछा। इस पर श्रद्धा ने कहा, ‘टर्मिनेटर की तरह घूम रही हूं। मसल्स टियर हुई है। थोड़ा आराम करने से मैं बिल्कुल ठीक हो जाऊंगी।’ फि वर पट्टी लगा हुआ अपना पैर दिखाती हैं। 

 
ये खबर भी पढ़ें: फिल्म की शूटिंग के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी चोट, रोकनी पड़ी 'ईथा' की शूटिंग
विज्ञापन


आलिया भट्ट संग काम करने की ख्वाहिश
श्रद्धा कपूर से आगे एक फैन ने सोशल मीडिया पर ही सवाल किया कि उन्हें और आलिया भट्ट को साथ काम करना चाहिए। इस पर श्रद्धा ने कहा, ‘आलिया बहुत अच्छा काम करती है। आपको और मुझे मिलकर राइटर्स को इसके लिए कहना होगा। वह कुछ ऐसा लिखें कि आलिया और मैं साथ में काम कर सकें। मैं आलिया की बहुत बड़ी फैन हूं। वह कमाल का काम करती है। यह सच में अमेजिंग होगा कि हम दोनों एक फिल्म में साथ आएं।’  
 
Trending Videos
विज्ञापन

फिल्म 'ईथा' के सेट पर कैसे लगी थी चोट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'ईथा' की शूटिंग के दौरान लावणी डांस करते हुए श्रद्धा कपूर को चोट लगी। इस वजह से फिल्म की शूटिंग भी रूक गई थी। फिल्म 'ईथा' में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें