फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर बोलीं, मेरे लिए परिवार से बढ़कर कुछ भी नहीं

Sun, 08 May 2016 03:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड सितारों का फिल्मों में सफलता के बाद माता-पिता से अलग रहना आम बात है। देखा जा रहा है कि शादी से पहले प्रेमी या प्रमिका के साथ लिव-इन में रहने का चलन इन दिनों खूब है। हाल ही में 'बागी' की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर हर तरफ चर्चाओं में हैं। ऐसे में उनसे भी सवाल किया गया कि क्या अब वो पापा शक्ति कपूर के घर से अलग अपने घर में जाने की सोच रही हैं।
विज्ञापन


दरअसल उनसे यही जानने की कोशिश की गई कि वो कहीं लिव-इन की योजना तो नहीं बना रही हैं। श्रद्धा ने इस पर कहा है कि वो अपने माता-पिता के बिना रहने की सोच भी नहीं कर सकती। श्रद्धा ने कहा, मैं कहीं नहीं जा रही। इस तरह की खबरें सही नहीं हैं। मैं अपने माता-पिता के साथ ही रह रही हूं।

श्रद्धा ने कहा कि उनके पास एक अपना अपार्टमेंट जरूर है लेकिन वो वहां रहने का इरादा अभी नहीं रखती। साथ ही उन्होंने साफ किया कि वो सिंगल हैं और उनका कोई अफेयर नहीं चल रहा है। 'बागी' के रिलीज होने के बाद श्रद्धा फिल्म 'ओके जानू' की शूटिंग में व्यस्त हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें