फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने चार बाद किया फैन के मैसेज का रिप्लाई, खुशी से झूम उठा शख्स, देखें वीडियो

Wed, 05 Apr 2023 12:40 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

यह फैन श्रद्धा को लंबे समय से फॉलो करता है और उन्हें लगातार चार वर्षों से मैसेज कर रहा था। आखिरकार फैन की मेहनत ने असर दिखाया और अब उसे अपने फेवरेट एक्ट्रेस का जवाब मिल गया है।
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और लगातार कुछ न कुछ पोस्ट किया करती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने एक जबरा फैन को रिप्लाई कर दिया, जिसके बाद उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

यह भी पढ़ें- Tanisha Kuppanda: यूट्यूबर ने इंटरव्यू में पूछा अश्लील फिल्मों से जुड़ा सवाल, एक्ट्रेस तनीषा ने दर्ज कराई FIR
विज्ञापन

श्रद्धा ने किया रिप्लाई

 यह फैन श्रद्धा को लंबे समय से फॉलो करता है और उन्हें लगातार चार वर्षों से मैसेज कर रहा था। आखिरकार फैन की मेहनत ने असर दिखाया और अब उसे अपने फेवरेट एक्ट्रेस का जवाब मिल गया है। एक्ट्रेस का रिप्लाई मिलते ही उनका फैन खुशी से झूम उठा। इसका एक वीडियो भी उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में श्रद्धा के फैन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, ''चार-पांच साल  से श्रद्धा कपूर के फोटो पर कमेंट करने के बाद आखिरकार उनका रिप्लाई आ ही गया। वह भी एक बार नहीं दो बार...इसी खुशी में मैं आज अपना नाम सर्कास्टर से शायलोकास्टर कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Manoj Bajpayee: 'बागी 2' में विलेन क्यों बने थे मनोज बाजपेयी, इतने साल बाद अभिनेता ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

इस फिल्म में नजर आई थीं श्रद्धा

 इस वीडियो में वह शाहरुख खान का डायलॉग बोलता हुआ भी नजर आया। वीडियो में शख्स कहता है कि अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे मिलाने में लग जाती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में श्रद्धा कपूर तू झूठी मैं मक्कार में नजर आई थीं। रणबीर कपूर के साथ उनकी जोड़ी लोगों ने काफी पसंद की थी। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने जमकर कमाई की थी। इस फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें