फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी हैट्रिक के बेहद करीब अभिनेत्री श्रद्धा कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर 100 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्मों की हैट्रिक लगाने वाली हैं। उनकी पिछली दो फिल्मों 'आशिकी-2' और 'एक विलेन' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन


अब उनकी हालिया फिल्म 'एबीसीडी-2' भी 100 करोड़ की कमाई के करीब है।

एक बयान के मुताबिक, 10 जून को रिलीज हुई फिल्म 'एबीसीडी-2' को रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है। फिल्म ने बुधवार तक 95.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और इस सप्ताह के अंत तक फिल्म के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

एबीसीडी का सीक्वेल है फिल्म

एबीसीडी-2 2013 में आई फिल्म 'एनी बडी कैन डांस : एबीसीडी' का सीक्वल है। इस फिल्म में वरुण धवन, प्रभुदेवा और लौरेन गोटिलेब भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। इस फिल्म को समीक्षकों ने ही नहीं बल्कि दर्शकों ने भी सराहा है श्रद्धा अब 'रॉक ऑन' और 'बागी' में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें