फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ईठा’: फिल्म को मिला सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट, जानें क्यों खास है श्रद्धा कपूर के करियर के लिए यह फिल्म

Sat, 28 Nov 2026 05:12 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • फिल्म ‘ईठा’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 
  • वहीं फिल्म के प्रमोशन के लिए श्रद्धा कपूर अलग-अलग हिस्सों में फैंस से मिल रही हैं। 
  • अब इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट दे दिया है। 
विज्ञापन
ईठा ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘ईठा’ 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इन दिनों श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इसी बीच फिल्म को सीबीएफसी ने फिल्म को हरी झंडी दे दी है। वहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ‘मातृभूमि’ से टरकाने वाली है।

फिल्म को मिला सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट

विज्ञापन

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार फिल्म ‘ईठा’ को 27 नवंबर को 16+ आयु वर्ग (UA) का प्रमाण पत्र दिया गया है फिल्म की अवधि 2 घंटे, 52 मिनट और 8 सेकंड है।फिल्म विठाबाई नारायणगावकर के जीवन से प्रेरित है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। 

Trending Videos

ईठा ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

श्रद्धा कपूर के करियर की लंबी फिल्म 
फिल्म ‘ईठा’ श्रद्धा कपूर के अभिनय करियर की सबसे लंबी फिल्म है। ‘ईठा’ के पहले साहो उनकी सबसे लंबी फिल्म थी। फिल्म में वह प्रभास के साथ अभिनय करती नजर आईं थी। यह फिल्म 2 घंटे और 51 मिनट की थी। वहीं ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ लगभग 2 घंटे और 43 मिनट की थी। फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर भी थे।वहीं ‘हैदर’ 2 घंटे और 42 मिनट लंबी थी। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की अवधि 2 घंटे और 39 मिनट थी।

विज्ञापन

फिल्म ईठा में श्रद्धा कपूर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विठाबाई के जीवन पर आधारित फिल्म 
फिल्म'ईठा' की कहानी महाराष्ट्र की दिग्गज तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है। विठाबाई ने अपनी कला और शानदार प्रस्तुतियों के दम पर लोक रंगमंच की दुनिया में अलग पहचान बनाई थी। उनकी जिंदगी सिर्फ मंच पर मिलने वाली तालियों तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसके पीछे संघर्ष, मुश्किलें और कला के प्रति उनका समर्पण भी था। फिल्म के जरिए उनकी इसी असाधारण यात्रा को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश की गई है। बिठाबाई के रोल में श्रद्धा कपूर हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें