फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गीत ने छुड़ा दिए थे श्रद्वा कपूर के पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को इन दिनों उनकी नई फिल्म 'एबीसीडी 2' के 'सुन साथिया' गाने के लिए सराहा जा रहा है। उनका कहना है कि उनके लिए यह एक चुनौतीपूर्ण गाना था।
विज्ञापन


श्रद्धा ने बताया, "मुझे नहीं मालूम कि क्या कहूं। लोगों से मिल रही प्रतिक्रिया प्रेरणादायक है। यह फिल्म में मेरा पसंदीदा गाना है। यह प्यारा गीत है। इसमें एक रोमांटिक भाव है। मेरे लिए यह बेहद चुनौतीपूर्ण गाना था।"

'एबीसीडी 2' के निर्देशक रीमो डिसूजा हैं। श्रद्धा कहती हैं कि उन्हें फिल्म में शारीरिक रूप से एक डांसर की तरह दिखना था।
Trending Videos
विज्ञापन

और फिर बन गईं छरहरी

श्रद्धा ने कहा​, "मैं चाहूं या ना चाहूं, लेकिन जब आप बहुत ज्यादा डांस करते हैं, तो आपका वजन घटता है। रीमो डिसूजा भी चाहते थे कि मैं और वरुण धवन डांसरों की तरह दिखें। डांसर छरहरे दिखते हैं।

मैं अंत में डांसरों की तरह बन गई।​" फिल्म 19 जून को रिलीज होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें