रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की शादी की बातें चल ही रहीं थी कि रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका ने भी अपनी शादी को लेकर एक नई बात बता दी है। दीपिका ने यह बता दिया है कि वह कब और कैसे शादी के बंधन में बंधेंगी।
दीपिका के प्रशंसक उनकी फिल्म पीकू के हिट हो जाने से वैसे ही बेहद खुश हैं ऐसे में दीपिका की शादी के बारे में यह बात जानकर उनकी उत्सुकता और भी बढ़ जाऐगी।
वैसे हाल ही में दीपिका के वर्तमान प्रेमी रणवीर सिंह ने उनके पिता से भी मुलाकात की है। तो क्या दीपिका भी जल्दी शादी करने जा रही हैं या मामला कुछ और ही है।
शादी के लिए जल्दी नहीं कर रही हैं दीपिका
'पीकू' की सफलता का लुत्फ उठा रहीं ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का कहना है कि उन्हें शादी करने की कोई जल्दी नहीं है।
दीपिका ने आईएएनएस को बताया, "मुझे शादी के बारे में नहीं पता। करियर एक चीज है, लेकिन एक आदमी के साथ अपनी पूरी जिंदगी, विचार और सोच मिलाना व उससे तालमेल बिठाना दूसरी चीज है। मुझे नहीं लगता कि मैं शादी के लिए तैयार हूं।"
29 वर्षीया दीपिका ने कहा, "मैं जल्दबाजी में शादी नहीं करना चाहती। यह बेहद पवित्र रिश्ता है और मैं इसे लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहती।
वह आगे संजय लीला भंसाली निर्देशित 'बाजीराव मस्तानी' में नजर आएंगी, जिसमें उनके कथित प्रेमी रणवीर सिंह भी हैं। यह उनकी साथ में दूसरी फिल्म होगी। दोनों इससे पहले 'गोलियों की रासलीला : राम-लीला' (2013) में साथ काम कर चुके हैं।