गणेश चतुर्थी का त्योहार हर किसी के लिए खास होता है। श्रद्धा कपूर ने भी गणेश चतुर्थी के पावन मौके पर बप्पा का आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में उनका खूबसूरत और ट्रेडिशनल अंदाज देखने को मिल रहा है।
इन तस्वीरों में श्रद्धा पिंक कलर के खूबसूरत सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने बेहद हल्का मेकअप किया है और खुले बालों में उनका सिंपल लुक काफी प्यारा लग रहा है। एक तस्वीर में वह शीशे के सामने पोज देती दिखाई दे रही हैं। उनके हाथ में खूबसूरत पर्स भी नजर आ रहा है।
श्रद्धा ने गणपति बप्पा के दर्शन भी किए। तस्वीर में वह भगवान गणेश की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर खड़ी नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर भक्ति और खुशी साफ दिखाई दे रही है।
त्योहार के मौके पर परिवार के साथ उनकी तस्वीर भी काफी खास है। एक फोटो में वह अपनी मां और परिवार की एक सदस्य के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों से अभिनेत्री के परिवार के साथ खास बॉन्ड की झलक भी देखने को मिलती है।
इतना ही नहीं, श्रद्धा ने त्योहार के दौरान स्वादिष्ट मोदक का भी जमकर आनंद लिया। एक तस्वीर में वह बिल्कुल नेचुरल अंदाज में नजर आ रही हैं और हाथ में मोदक की कटोरी पकड़े हुए हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में कई सारे मोदक नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा- 'मोदक चाहिए? नहीं मिलेगा।'
इन तस्वीरों को देखकर साफ है कि अभिनेत्री ने गणेश चतुर्थी को ग्लैमर से दूर परिवार, पूजा और पसंदीदा मिठाई के साथ खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें फैंस को भी खूब पसंद आ सकती हैं।