इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा की अदाकारी से सजी फिल्म 'गनमास्टर जी9' का नया गाना 'अफसाना बनाया आपने' रिलीज हो गया है। गाने में इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा ने अभिनय किया है। इसे हिमेश रेशमिया और आसीस कौर ने आवाज दी है। गाने के बोल हिमेश रेशमिया ने लिखे हैं। उन्होंने ही इसका म्यूजिक तैयार किया है।
अफसाना बनाया आपने
- फोटो : सोशल मीडिया
गाने को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
हाल ही में इमरान हाशमी ने इंस्टाग्राम पर 'गनमास्टर जी9' के पहले गाने 'अफसाना बनाया आपने' का टीजर पोस्ट करके गाने की रिलीज का एलान किया था। इसके एक दिन बाद आज फिल्म का गाना रिलीज हो गया है। यूट्यूब पर गाने को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 2 घंटे में इस गाने को तीन लाख व्यूज मिले हैं।
अफसाना बनाया आपने
- फोटो : यूट्यूब
क्यों खास है गाना?
- फिल्म 'गनमास्टर जी9'का गाना इसलिए खास है क्योंकि अभिनेता इमरान हाशमी और गायक हिमेश रेशमिया लंबे समय के बाद एक-दूसरे के साथ वापसी करने जा रहे हैं।
- गाने को देखकर फैंस को 2005-2006 का दौर आ याद आ रहा है।
- उन दिनों इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया संगीत की दुनिया में धूम मचा रहे थे।
अफसाना बनाया आपने
- फोटो : यूट्यूब
खास था टीजर
25 अगस्त को फिल्म 'गनमास्टर जी 9' का टीजर रिलीज हुआ था। टीजर से इमरान ने एक बार फिर अपने फैंस को चौंकाया था। 1 मिनट 22 सेकंड के इस टीजर में एक्टर इस बार रोमांटिक और एक्शन दोनों ही अंदाज में नजर आए थे। जानें कैसा है टीजर?
इमरान हाशमी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @therealemraan
कब रिलीज होगी फिल्म?
- फिल्म 'गनमास्टर जी 9' का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है।
- वहीं फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है।
- फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट, संगीता अहीर और हुनर मुकुट ने किया है।
- यह 29 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
- 'आवारापन 2' के सुपरहिट साबित होने के बाद 'गनमास्टर जी9' के सफलता की उम्मीद है।
-