फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे बाद वकील के साथ नारकोटिक्स ऑफिस से निकले सिद्धांत कपूर, 252 करोड़ ड्रग्स मामले में हुई पूछताछ

Tue, 25 Nov 2025 06:52 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Siddhanth Kapoor: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के कथित पंटर मोहम्मद सलीम सोहेल शेख की गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस के सामने पूछताछ में कई सेलिब्रिटों के नाम लिए हैं। इसी मामले में आज सिद्धांत अपने वकील के साथ एंटी नारकोटिक्स सेल पहुंचे, जहां उनसे करीब पांच घंटे पूछताछ हुई।
विज्ञापन
सिद्धांत कपूर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के कथित पंटर मोहम्मद सलीम सोहेल शेख की गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस के सामने पूछताछ में कई सेलिब्रिटों के नाम लिए हैं। इसी मामले में आज सिद्धांत अपने वकील के साथ एंटी नारकोटिक्स सेल पहुंचे हैं, जहां उनसे करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई।
विज्ञापन
Trending Videos

दोपहर 2 बजे पहुंचे थे ऑफिस
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को एंटी नारकोटिक्स सेल के घाटकोपर यूनिट में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जहां वह अपने वकील के साथ दोपहर करीब 2 बजे एंटी नारकोटिक्स सेल पहुंचे थे।
सिद्धांत कपूर से 5 घंटे हुई पूछताछ
एक्टर सिद्धांत कपूर एंटी नारकोटिक्स ऑफिस से अपने वकीलों के साथ बाहर आ चुके हैं। उनसे करीब 5 घंटे तक पूछताछ की गई है। मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत कपूर का बयान अभी अधूरा माना जा रहा है, इसलिए उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। आरोप है कि सिद्धांत ने भारत में आयोजित एक पार्टी में हिस्सा लिया था, जहां कथित रूप से ड्रग्स का इस्तेमाल हुआ। पुलिस को अभी भी उनसे कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब चाहिए, जिसके चलते उन्हें फिर से समन किया जा सकता है। वहीं, ओरी को भी बुधवार को दोबारा तलब किया गया है, क्योंकि वह पिछले हफ्ते नोटिस के बावजूद एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे।
 

ओरी का नाम भी हो चुका है शामिल
इससे पहले सोशल मीडिया influncer ओरी को भी पूछताछ के लिए इसी यूनिट में बुलाया गया था। लेकिन ओरी पुलिस के सामने नहीं पहुंचे। मुंबई पुलिस की ANC इस ड्रग्स सिंडिकेट के तह तक जाने के लिए हर कड़ियों को जोड़ रही है। यही वजह है कि इस मामले में जिन जिन लोगों का नाम सामने आ रहा है, उन सभी को एक एक कर पूछताछ के लिए समन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कौन हैं सिद्धांत कपूर
सिद्धांत कपूर एक भारतीय अभिनेता और सहायक निर्देशक हैं। वह दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई हैं। उन्होंने कॉमेडी हॉरर फिल्म 'भूल भुलैया', कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री फिल्म 'भागम भाग' और कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'चुप चुप के' जैसी कई फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है। इसके अलावा सिद्धांत ने संजय गुप्ता की क्राइम फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' और अनुराग कश्यप की मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म 'अग्ली' में अभिनय किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें