फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका-दीपिका को पछाड़ इंस्टाग्राम पर नंबर वन सेलेब्रिटी बनीं श्रद्धा कपूर, आलिया दूसरे नंबर पर

Fri, 17 Aug 2018 12:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी फिल्म 'स्त्री' की वजह से पिछले दिनों चर्चा में रही आशिकी-2 गर्ल श्रद्धा कपूर स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के अनुसार इंस्टाग्राम पर सबसे लोकप्रिय सेलेब्रिटी बन गई हैं। यह पहली बार हुआ है की, श्रद्धा ने आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण जैसी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ कर इंस्टाग्राम पर नंबर वन स्थान हासिल किया हैं। 

विज्ञापन


यह आंकड़े यूएस की मीडिया टेक कंपनी स्कोर ट्रेंड्स इंडिया द्वारा प्रमाणित तौर पर दिए गए हैं। श्रद्धा को जहां रैंकिग में 100 अंक मिले हैं। वहीं अलिया भट्ट को 85 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल हुआ है। दीपिका पादुकोण को 68 अंकों के साथ तीसरा और प्रियंका चोपड़ा को 66 अंकों के साथ चौथा स्थान मिला है। वहीं सोनम कपूर अाहूजा 59 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

विज्ञापन

स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के सह-संस्थापक अश्वनी कौल का कहना है, 'सातवें रैंकिंग से सीधे श्रद्धा ने एक महीने के अंदर अव्वल स्थान हासिल किया हैं, जो की एक उल्लेखनीय बात है।

राजकुमार राव के साथ फिल्म स्त्री और शाहिद कपूर के साथ फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की पब्लिसिटी ने श्रद्धा के इंस्टा पोस्ट और इंस्टा स्टोरीज के जरिए उनकी लोकप्रियता के बढ़ा दिया है। उनकी ये दोनों फिल्में जल्द रिलीज होने वाली हैं। वह आगे कहतें हैं, श्रद्धा अपने परिवार के साथ भी कई तस्वीरें खिंचवाती हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं।

इन फोटोज को अक्सर काफी लाइक्स मिलते हैं।  हमने यह डेटा 14 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध 600 न्यूज स्त्रोतों से इक्ठ्ठा किया हैं। पूरे एक हफ्ते में मीडिया में उपलब्ध डेटा के अनुसार यह आंकड़े सामने आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें