फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर के प्यार में दीवाने हुए राजकुमार राव, कह दिया ‘नजर न लग जाए’

Thu, 16 Aug 2018 04:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
‘मिलेगी मिलेगी तुझे भी मिलेगी’ और 'कमरिया' गाने के बाद राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री‘ का तीसरा गाना भी रिलीज हो गया है। फिल्म के तीसरे गाने का नाम ‘नजर न लग जाए’है। यह एक रोमांटिक गाना है। इस गाने में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर का रोमांस उनके फैंस सहित दर्शकों के दिलों को भी जीत लेगा। बात करें ‘नजर न लग जाए’ की तो इस गाने को ऐश किंग और सचिन-जिगर ने बेहद खूबसूरत आवाज में गया है। सचिन-जिगर ने ही इस गाने को कंपोज किया है और बोल वायु ने लिखे हैं। 
विज्ञापन


फिल्म 'स्त्री‘ लंबे समय से चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। आपको बता दें कि फिल्म 'स्त्री' में चुड़ैल का रोल बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर कर रही हैं। बीते दिनों उनका चुड़ैल का लुक सामने आया था। नए लुक में श्रद्धा कपूर एकदम डरावनी नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

खास बात यह है कि 'स्त्री' में श्रद्धा कपूर का लुक हॉलीवुड की सुपरहिट हॉरर फिल्म 'कॉन्ज्यूरिंग' की नन से प्रेरित है। इस फिल्म का निर्देशन दिनेश विजान ने किया है। इस फिल्म में राजकुमार राव की जोड़ी पहली बार श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई देगी। 

वहीं बात करें 'स्त्री' की कहानी की तो यह फिल्म कर्नाटक की 90 के दशक की एक घटना पर आधारित है। कहा जाता है कि कर्नाटक के एक गांव में रात के समय एक चुड़ैल घूमती थी। वह चुड़ैल रात को गांव के लोगों के घर का दरवाजा खटखटाती और जो भी दरवाजा खोलता उसकी मौत हो जाती थी। इसके बाद उस भूतिया चुड़ैल के साये से बचने के लिए लोगों ने अपने घर की दीवारों पर 'कल आना' लिखना शुरू कर दिया। फिल्म 'स्त्री' 31 अगस्त हो रिलीज होगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें