'स्त्री 2' का एलान हो चुका है। अब हाल ही में, फिल्म के लीड कलाकार श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा कर फिल्म को लेकर अपडेट दिया है।
साल 2018 में आई हॉरर कॉमेडी फिल्म दर्शकों द्वारा 'स्त्री' खूब पसंद की गई। इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी नजर आए थे। यह फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आई कि अब वह इसकी दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'स्त्री 2' का एलान हो चुका है। अब हाल ही में, फिल्म के लीड कलाकार श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा कर फिल्म को लेकर अपडेट दिया है।
राजकुमार राव ने साझा की तस्वीर
राजकुमार-श्रद्धा ने की फिल्म की शूटिंग शूरू
इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेता ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘क्या होगा जब फिर से मिलेंगे स्त्री और पुरुष।’ अभिनेता की इस तस्वीर को फैंस लगातार कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। अभिनेता को पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हम आप दोनों को एक साथ देखकर बहुत एक्साइटेड हो रहे हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार है।’
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि स्त्री 2 फिल्म स्त्री की रिलीज के छह साल बाद 31 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी। फिल्म राजकुमार और श्रद्धा के अलावा पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।