हाल ही में फोटोग्राफर के साथ की बदसलूकी के चलते श्रद्धा कपूर को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। फोटोग्राफरों का आरोप है कि श्रद्धा ने जान बूझकर उन्हें रात के एक इवेंट में नजरअंदाज किया और घंटो इंतजार करवाया और उनकी इसी मनमानी के चलते पत्रकारों ने उनके बहिष्कार का निर्णय लिया।
उन्होंने हाल ही में श्रद्धा को शूट करने से मना कर दिया। इसके बाद श्रद्धा ने इन खबरों को रफ़ा दफा करने के लिए शनिवार को उनके साथ एक अनौपचारिक बैठक की। यही नहीं श्रद्धा सही समय से भी पहले वहां पहुंच गई और उन्होंने उनके साथ बेहद शांति से बात की।