फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BFF: ARFF बार्सिलोना फिल्म फेस्टिवल के फाइनल में पहुंची शॉर्ट फिल्म 'गूलर का फूल', जानिए क्या है इसकी कहानी

Thu, 23 Mar 2023 01:19 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस फिल्म को देश के अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खूब सराहना मिल रही है। अवधी फिल्म गूलर का फूल की कहानी पत्रकार सुधीर मिश्र ने लिखी है।
विज्ञापन
गूलर का फूल शॉर्ट फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्रकार से निर्माता बने धीरज भटनागर के निर्देशन में बनी शॉर्ट फिल्म ‘गूलर का फूल’ को ‘अराउंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' (एआरएफएफ) के बार्सिलोना फिल्म अवॉर्ड्स के फाइनल में पहुंच गयी है। यह एक अवधी फिल्म है जो कि बिन मां के छोटे बच्चे के मनोविज्ञान पर आधारित है। इस फिल्म को देश के अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खूब सराहना मिल रही है। हालांकि एआरएफएफ के फाइनल विजेताओं की घोषणा 26 मार्च को होगी।
विज्ञापन


क्या है कहानी
'गूलर का फूल’ चिंटू नाम के एक युवक की कहानी है जो यह मानता है कि अगर उसे ‘गूलर का फूल’ मिल जाता है, तो इस दुनिया को अलविदा कह चुकी उसकी मां उसके पास लौट आएगी'। धीरज भटनागर के मित्र सुधीर मिश्र द्वारा लिखी इस लघु फिल्म को महोत्सव की शॉर्ट फिल्म श्रेणी में नामांकित किया गया है। एआरएफएफ का आयोजन बार्सिलोना, पेरिस, एम्स्टर्डम और बर्लिन में किया जाता है। यह लखनऊ और जयपुर के स्थानीय कलाकारों की फिल्म है।

इसे भी पढ़ें- Amitabh Bachchan: जया बच्चन को कभी पसंद नहीं आया बिग बी का यह तोहफा, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टारकास्ट
अवधी फिल्म गूलर का फूल की कहानी पत्रकार सुधीर मिश्र ने लिखी है। स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में मृदुला भारद्वाज, संदीप यादव, सप्तक भटनागर, विनीता मिश्रा, रवि भट, करिश्मा सक्सेना, दिव्यवासिनी यादव, गोपाल जालान और सुधीर मिश्र ने अभिनय किया है। इसमें गायिका मोनिका साईं हैं और फिल्म को नेही व समीर अग्रवाल ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें