फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग शुरू, अक्षय जुलाई में करेंगे टीम को ज्वाइन

Thu, 29 Jun 2017 02:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
अक्षय कुमार
विज्ञापन
अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग जल्द शुरू करने वाले हैं। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘रीमा कागती जो कि ‘गोल्ड’से पहले ‘हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड’और ‘तलाश’ जैसी फिल्में बना चुकी हैं, अब अपनी ‘गोल्ड’की शूटिंग में बिजी हो गई हैं। जिसकी शूटिंग की तैयारी हाल में ही ब्रैडफोर्ड, यूके में शुरु हुई है। अक्षय कुमार, अमित साद, सनी कौशल और कुनाल कपूर जुलाई के पहले हफ्ते में टीम को ज्वाइन करेंगे। अपनी हॉकी स्किल्स को सुधारने के लिए सभी कलाकार ट्रेनिंग भी ले रहे हैं।’
विज्ञापन


इस फिल्म की स्क्रिप्ट राजेश देवराज ने लिखी है। यह फिल्म हॉकी पर आधारित एक ड्रामा होगी। यह फिल्म 'गोल्ड' भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण 12 सालों पर आधारित है। इस रीमा कागती इस फिल्म का डायरेक्शन कर रही हैं। 

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में बन रही ये फिल्म भारत के पहले ओलम्पिक गोल्ड मेडल पर आधारित होगी। रीमा कागती फिल्म को डॉयरेक्ट कर रही हैं। फिल्म में अक्षय कुमार हॉकी कोच बलबीर सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। बता दें, तीन बार ओलंपिक मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कोच बलबीर सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म 15 अगस्त 2018 को रिलीज होने वाली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें