फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ग्रैंड मस्ती' पर भी भारी पड़ेगी ये 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती'

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता विवेक ओबरॉय का कहना है कि फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' की शूटिंग फिल्म 'मस्ती' की शूटिंग जितनी मजेदार है।
विज्ञापन


विवेक इन दिनों निर्देशक इंद्र कुमार की मस्ती फिल्म श्रृंखला की तीसरी फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

उन्होंने कहा कि 'गेट्र ग्रैंड मस्ती' में मस्ती ज्यादा है और अश्लीलता कम।

विवेक ने आईएएनएस को बताया, "निर्देशक इंद्र कुमार 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं, ताकि यह मूल फिल्म 'मस्ती' जितनी ही मजेदार हो। इस फिल्म में मस्ती ज्यादा होगी और अश्लीलता कम। यह मजेदार और साफ-सुथरी फिल्म होगी।"

फिल्म के सेट पर सहकलाकारों के साथ मजे कर रहे विवेक ने कहा कि फिल्म में बदमाशियां और शरारत होगी, क्योंकि यही फिल्म का असली मजा है, लेकिन यह साफ-सुथरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शूटिंग चल रही है

'गेट्र ग्रैंड मस्ती' में विवेक, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी है। निधि सुबैया की जोड़ी रितेश के साथ है, जबकि सोनाली राउत एक खास गाना कर रही हैं।

फिल्म निर्माता एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्च र्स और अशोक ठकारिया हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें